विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म छावा का ट्रेलर फाइनली आ गया है। लक्ष्मण उत्तेकर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। विकी ने फिल्म में संभाजी महाराज का ही रोल निभाया है। विकी अपने करियर में बैलेंस बनाकर चल रहे हैं। कमर्शियल फिल्मों के साथ-साथ व बीच-बीच में ऐसी फिल्में भी करते हैं जिसकी छाप ऑडियंस के दिमाग पर छप जाए। छावा उन्हीं कुछ फिल्मों में से एक होने जा रही है।
छावा के 3 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत होती है विकी कौशल के किरदार से। मराठों की जमीन पर मुगल अपना राज फैलाना चाहते हैं। संभाजी अपनी सेना और अपने लोगों के साथ मिलकर कैसे मराठा साम्राज्य का शौर्य कायम रखते हैं इसी की कहानी है छावा। ट्रेलर में भी वह सब कुछ है जो एक बढ़िया पीरियड ड्रामा फिल्म में होना चाहिए। एक योद्धा के रूप में कक्टर को जिस तरह से स्क्रीन पर दिखना चाहिए विक्की वैसे ही दिखते हैं।
Chhaava Movie Review:-Click Here
बीते सालों में मराठा साम्राज्य पर दो बड़ी फिल्में आई। अजय देवन की तानाजी और अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज। तो मराठा समाज का रंग उनका फ्लेवर हम पहले ही स्क्रीन पर देख चुके हैं। छावा में भी कुछ-कुछ सींस उन पुरानी फिल्मों की याद जरूर दिलाता है। एक तो तब जब विकी कौशल का किरदार मराठा लोगों को अपने राज्य की सुरक्षा करने के लिए कहता है या तब जब विक्की कौशल मराठा वेशभूषा में डांस करते हैं।
विक्की के कुछ-कुछ फाइट सींस ट्रेलर में अच्छे हैं। जैसे जब वह जंगल में रस्सियों से लटक कर एक एक्शन सीक्वेंस करते हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी है। उनकी और विकी की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन तो अच्छी लग रही है मगर ट्रेलर में पूरा मजमा अक्षय खन्ना लूट गए हैं। उनका औरंगजेब का किरदार कमाल का लगा है। अक्षय वैसे भी कमाल के एक्टर हैं। आंखों से एक्टिंग करते हैं। इस फिल्म में भी उनसे ऐसी ही उम्मीद है। कुल जमा छावा का ट्रेलर अच्छा है। हालांकि पिछले कई सालों से बड़े बजट की पीरियड ड्रामा फिल्मों को जनता का अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा। फिर चाहे वह सम्राट पृथ्वीराज हो या रणवीर कपूर की शमशेरा।
लक्ष्मण उत्तेकर ने इससे पहले लोका छिप्पी, जरा हट के जरा बच के जैसी फिल्में दी हैं। अब छावा के साथ वो क्या कमाल कर ले जाते हैं यह तो 14 फरवरी के बाद ही पता चलेगा। जब फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। कुछ महीनों पहले छावा का टीजर भी आया था। उनकी परफॉर्मेंस देखकर सीरन पैदा हो रही थी। खून से सने कपड़े पहने हाथ में तलवार लिए विक्की का किरदार दर्जनों सैनिक से फिरते दिख रहे थे। विक्की ने सालों बाद किसी पीरियड ड्रामा फिल्म में काम किया है। स्टंट से लेकर कॉस्ट्यूम तक वीएफएक्स से लेकर एक्शन तक फिल्म की पहली झलक से सब कुछ बहुत फ्रेश सा लग रहा है।
विकी अपनी फिल्मों में हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। उनकी 2015 में आई फिल्म मसान और 2021 में आई सरदार उधम सिंह को कौन भूल सकता है। इन दोनों फिल्मों में विकी की परफॉर्मेंस से प्यार हो गया था। अब देखना होगा छावा को लोग कितना पसंद करते हैं ?
वैसे यह पिक्चर पहले 2024 दिसंबर में रिलीज होनी थी, मगर अल्लू अर्जुन की पुष्पा टू ने छावा के मेक का सारा प्लान बिगाड़ दिया। वैसे एक तरह से यह सही भी हुआ क्योंकि जनता पुष्पा टू के लिए जिस कदर दीवानी थी उसे देखकर तो यह तय था कि छावा का इस क्रैश से नुकसान ही होता। अब ये पिक्चर बिना किसी बड़े क्रैश के साथ रिलीज हो रही है। तो इसकी कमाई की उम्मीद ज्यादा है।
छावा को स्त्री टू वाले दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके गाने ऑस्कर विनिंग एआर रहमान ने बनाए हैं। मूवी में आशुतोष राना दिव्या दत्ता जैसे दिग्गज कलाकार भी दिखाई देंगे। विकी के अपोजिट रश्मिका मंदाना होंगी।
Watch Chhaava Trailer:- Click Here
(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें) RRR
Post a Comment