સમાચાર WhatsApp પર મેળવવા માટે જોડાવ Join Now

Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now
instagram Group Join Now

होलाष्टक के दौरान किन-किन कार्यों से बचना चाहिए ?



 फाल्गुन का महीना शुरू होते ही चारों तरफ होली की धूम शुरू हो जाएगी। लेकिन होली के रंगीले त्यौहार से पहले आठ दिनों तक की एक ऐसी अवधि है जिसमें सभी को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। 

हर साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर होली का त्यौहार मनाते हैं। इस स्थिति के अनुसार इस साल होली का दहन 13 मार्च को होगा और रंग वाली होली 14 मार्च को खेली  जाएगी। होली का दहन से ठीक आठ दिन पहले होलाष्टक भी लगता है। नकारात्मक ऊर्जा औरंधओ से भरी हुई इस अवधि में शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। इस साल होलाष्टक 7 मार्च से शुरू हो रहा है। 

क्या होलाष्टक के दौरान हमें इन कामों से बचना चाहिए?

होलाष्टक के दौरान किन-किन कार्यों से बचना चाहिए ?

होलाष्टक के समय में गलती से भी बाल और नाखून काटने का काम ना करें। ये काम इस दौरान करना वर्जित होता है। इस दौरान आप कोशिश करें कि काले रंग के कपड़े भी ना पहने। काले कपड़ों से इस वक्त थोड़ी दूरी बनाना ही सही है। 

इस दौरान बाल धोने की भी मना ही होती है। लेकिन अगर आप मासिक धर्म में हैं तो बाल धो सकते हैं। 

जैसा कि आपको पता है कि होलाष्टक में शुभ काम नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपको इन आठ दिनों में कोई भी नया वाहन नहीं खरीदना है। वाहन के साथ-साथ इस दौरान नई प्रॉपर्टी नया दुकान नया घर आदि खरीदने से भी बचे या किसी भी तरह की डील ना करें। 

होलाष्टक की इस अवधि में तामसिक भोजन यानी नॉन वेजिटेरियन खाना खाने से बचे। अगर आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं तो इस दौरान कोई नया इन्वेस्टमेंट ना करें। होलाष्टक के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से ना कोई चीज ले और ना उनसे लेकर कोई चीज खाएं। इस अवधि में नकारात्मक ऊर्जा काफी ज्यादा होती है ऐसे में किसी की दी हुई चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दौरान पैसों का लेनदेन भी नहीं करना चाहिए, खासकर इस दौरान उधार देने से भी बचे। 


(ये आर्टिकल में सामान्य जानकारी आपको दी गई है अगर आपको किसी भी उपाय को apply करना है तो कृपया Expert की सलाह अवश्य लें) RRR
Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now
instagram Group Join Now
RRR

Post a Comment

Previous Post Next Post
Whatsapp ગ્રુપમાં જોડાવ